नोएडा, नवम्बर 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बादलपुर में निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्र को नए साल में मार्च तक चालू करने की तैयारी है। इसके लिए काम तेज कर दिया गया है। एनटीपीसी दादरी के पास स्थित बिजली घर से निर्माणाधीन उपकेंद्र तक अंडरग्राउंड यानी भूमिगत केबल बिछाने का 90 फीसदी और सिविल कार्य 40 फीसदी हो चुका है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक नए उपकेंद्र के चालू होने से अच्छेजा, सादोपुर व बादलपुर समेत आसपास की कालोनियों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। अभी विशनूली स्थित उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। अधिक लोड होने की वजह से गर्मी के मौसम में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जाती है। लोगों को निर्बाध बिजली मिलती रहे, इसके लिए प्रधिकरण ने उपकेंद्रों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत ग्रेटर नोए...