Noida News: बाजार में फल विक्रेता पर बैग चोरी करने का आरोप
नोएडा, अक्टूबर 1 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। कस्बे के बाजार में एक विधवा महिला का बैग चोरी कर लिया गया। महिला ने एक फल विक्रेता पर बैग चोरी करने का आरोप लगाया है। बैग में महिला के कपड़े और गहने थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साकीपुर गांव निवासी विधवा महिला मीना देवी ने पुलिस को बताया कि वह करीब बीस दिन पहले अपने मायके जा रही थीं। वह दादरी में रेलवे रोड पर पहुंचीं तो उन्होंने अपना बैग एक फल विक्रेता की ठेली के पास रख दिया और ताला खरीदने लगी। इसी बीच बैग चोरी हो गया। उन्होंने बैग के बारे में फल विक्रेता से पूछा तो उसने कुछ जबाव नहीं दिया। उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया तो फल विक्रेता ने कहा कि शोर मत मचाना बैग मिल जाएगा। महिला का आरोप है कि आरोपी पिछले बीस दिन से उनको टरका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.