नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सलेमपुर गुर्जर गांव में बाइक से टक्कर लगने के बाद आराम से चलने के लिए कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार ने अपने साथियों को बुलाकर पीड़ित और उसके परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सलेमपुर गुर्जर गांव के रहने वाले अभिषेक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के लोग रविवार की रात घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच गांव का रहने वाला सुवीद वहां से निकला और परिवार के एक व्यक्ति को बाइक से टक्कर मार दी। परिवार के लोगों ने टक्कर मारने का विरोध किया और आराम से बाइक चलाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि लोगों के समझाने के...