Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल झपटा
नोएडा, सितम्बर 13 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-71 शिव शक्ति अपार्टमेंट में रहने वाले ब्रजभूषण ने फेज-तीन थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 31 अगस्त की रात करीब नौ बजे घर के पास घूम रहे थे। किसी परिचित का फोन आने पर बात करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़वाने का प्रयास किया तो आरोपित सेक्टर-70 की ओर भाग गए। उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.