नोएडा, अगस्त 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। तिलपता गोलचक्कर के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन करीब चार फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और उनको सुरक्षित बाहर निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार को कार तेज रफ्तार में गोलचक्कर से दादरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार को मोड़ा, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन नाले में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर एकत्र हो गए। कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। प...