नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी से जा रही महिला से सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर बिसरख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महागुन मायवुड सोसाइटी में दीपाली अरोड़ा परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 16 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे अपने बेटे के साथ स्कूटी से प्रिस्टीन एवेन्यू सोसाइटी की ओर जा रही थीं। वह सर्वोदय अस्पताल के पास पहुंचीं तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन और उसमें लगा लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए। इस घटना के बाद महिला और उनका बेटा डर गए। कुछ देर बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर ...