Noida News: बाइक सवारों ने महिला का पर्स छीना
नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स झपटकर फरार हो गए। जिस समय वारदात हुई, महिला बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-36 निवासी हिमानी ने बताया कि इसी साल 27 मई को वह ई-रिक्शा से घर लौट रहीं थीं। सेक्टर-36 में गेट नंबर एक से करीब 50 मीटर पहले वह ई-रिक्शे से उतरीं और पैदल ही घर की ओर चलने लगीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनको धक्का देकर उसका पर्स छीन ले गए। गनीमत रही कि महिला को चोट नहीं आईं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। पर्स में चार डेबिट व क्रेडिट कार्ड, चांदी का ब्रेसलेट, घड़ी, पेनड्राइव और कुछ नकदी थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.