नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-122 में बाइक सवार बदमाश घर के पास टहल रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरियल सोसाइटी निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कंचना राय 10 अक्तूबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सेक्टर-122 में एफएनजी कट के पास से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई कर चेन बरामद करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...