Noida News: बाइक सवारों ने चेन और मोबाइल छीने
नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। अलग-अलग जगह तीन लोगों को निशाना बनाकर बदमाश सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। दो घटनाओं में पीड़ितों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी निवासी कंचन पांडेय चार नवंबर की रात टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। सेक्टर-36 निवासी अविनाश सेक्टर-75 स्थित एक क्लब के पिछले गेट पर खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले।बिशनपुरा गांव निवासी साक्षी प्रिया अपने दोस्त के साथ पर्थला पुल के पास बाइक से जा रही थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.