नोएडा, सितम्बर 17 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। बरौला में मंगलवार शाम बाइक लेकर घर जा रहे युवक पर चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पीटकर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरौला गांव की गली नंबर छह में रहने वाले सोनू ने पुलिस को बताया कि वह 15 सितंबर को अपनी बाइक लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में जब वह बुध बाजार रोड स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचे तो बाइक खराब हो गई। वह बाइक खड़ी करके मोबाइल से कॉल करके अपने भाई को बुलाने लगे। इसी बीच तीन-चार अज्ञात लोग वहां नशे की हालत में आए और जाने को कहने लगे। जब उन्होंने बाइक खराब होने की जानकारी दी तो आरोपी तब भी नहीं माने। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ-साथ मारपीट भी की। झगड़े के दौरान उनके एक कान में चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भ...