नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में बाइक चोरी के शक में एक किशोर को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर बुधवार को 42 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें एक युवक के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। उसे जमीन पर गिराकर मार रहे हैं। आसपास भीड़ लगी हुई है। आरोपी युवक हाथ जोड़ता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक लड़के को कुछ लोगों ने बाइक चोरी करने के शक में पकड़ लिया था। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...