नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। बारिश के बीच गुरुवार सुबह सेक्टर-62 में आई फोर्ट इमारत का ऊपरी हिस्सा अचानक भर भराकर गिर गया। इससे नीचे खड़ी दो गाड़ियां मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मलबा कंपनी के मुख्य गेट तक पहुंच गया और गेट की सीलिंग तक को नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज बारिश के दौरान बिल्डिंग के ऊपर का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान नीचे दो वाहन खड़े थे, जो मलबे से प्रभावित हो गए। गनीमत रही कि उस समय मलबा किसी व्यक्ति पर नहीं गिरा, इसलिए किसी के घायल होने या जान माल के गंभीर नुकसान की खबर नहीं है। यह भी पढ़ें- कभी नहीं देखा होगा ऐसा! नोएडा की सबसे ऊंची इमारत पर उतर आए बादल- VIDEO घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। इस हादसे ने ...