Noida News: बहन को बच्चा न होने पर महिला ने अस्पताल से चुराई थी नवजात
नोएडा, अक्टूबर 10 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-110 स्थित मैटरनिटी चाइल्ड अस्पताल से तीन दिन की नवजात बच्ची चोरी करने वाली महिला ने अपनी बहन के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। उसकी बहन की शादी नौ साल पहले हुई थी, लेकिन अब तक कोई संतान नहीं हुई थी। बच्चा नहीं होने के कारण लोग ताने देते थे। इसी से परेशान होकर महिला ने बहन को बच्चा देने के लिए चोरी की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए महिला ने करीब नौ दिन पहले भंगेल में किराये पर कमरा लिया था। पुलिस ने शुक्रवार रात दिल्ली से नवजात को सकुशल बरामद कर लिया था। बच्ची के घर पहुंचने पर परिजनों ने खुशी मनाई। आरोपी महिला की पहचान बागपत निवासी उपासना के रूप में हुई है। वह दिल्ली के करावल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.