Noida News: बस की टक्कर से महिला की मौत
नोएडा, अगस्त 17 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-2 में बस चालक ने घर से कंपनी जा रही महिला को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पुत्री की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला जालौन के गोपालगंज निवासी मंजू वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-81 स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव में रहती हैं। उनकी मां राम किशोरी छह अगस्त की सुबह करीब आठ बजे कंपनी में काम करने सेक्टर-80 जा रही थीं। जब वह सैमसंग कंपनी के निकट ट्रैफिक सिग्नल पर पहुंचकर सड़क पार कर रही थीं तो बस के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। इस घटना में राम किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.