नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-81 स्थित नगला चरणदास निवासी दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि उसका भाई अनुज मूलरूप से फतेहपुर के खागा का रहने वाला है। अनुज 30 जुलाई की शाम डिलीवरी लेकर बाइक से जा रहा था। सलारपुर की आश्रम रोड पर बस ने अनुज की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। वह एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने बस के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी बस चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...