Noida News: बसों के लिए बना पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट शोपीस, परी चौक पर अब भी जाम
नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में परी चौक पर ट्रैफिक जाम से राहत के लिए प्राधिकरण की योजना सफल नहीं हो पाई। यहां गुर्जर शोध संस्थान के पास पार्क में 20 लाख रुपये की लागत से बनाया गया वन-वे पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट शोपीस बना हुआ है। बसें आज भी तय स्थान की जगह परी चौक और तुगलपुर अंसल प्लाजा कट पर ही सवारियां भर रही हैं। दरअसल प्राधिकरण ने बीते सितंबर माह में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट को शुरू करने की योजना बनाई थी, ताकि सभी सरकारी और निजी बसें यहीं से सवारी लें और परी चौक पर बेतरतीब खड़ी बसों से जाम न लगे, लेकिन निर्माण में देरी के कारण ट्रेड शो के दौरान यह शुरू नहीं हो सका। अब निर्माण पूरा होने के बाद भी इसका उपयोग नहीं हो रहा है। मौके पर न कर्मचारी तैनात है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.