नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। दादरी आर्य प्रतिनिधि सभा ने दादरी रूट पर ई-बस सेवा की समय सारिणी सही कराने की मांग की है। प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने बताया कि दादरी से परी चौक रूट पर सेवा निश्चित समय सारिणी के तहत उपलब्ध नहीं हो रही। इससे आम लोगों को इस बस सेवा का भरपूर लाभ नहीं मिल रहा। इसके अलावा अन्य रूट पर भी सेवा निश्चित समय सारिणी के तहत संचालित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...