नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: नोएडा, कुलदीप शर्मा। भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम के जन्मोत्सव बलराम पूर्णिमा पर शुक्रवार को शहर के मंदिरों में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। इस मौके पर भजन-कीर्तन, भगवान कृष्ण-बलराम का अभिषेक किया गया। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण-बलराम का दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस और पुष्पों से अभिषेक किया गया। इस उपलक्ष्य में भगवान को नए वस्त्र पहनाकर विशेष शृंगार किया गया। 108 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए। उत्सव में 1500 से अधिक भक्तों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा परिसर में मटकी फोड़ उत्सव भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।जगन्नाथ मंदिर में सुभद्रा ने बांधी बलराम को राखीसेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी बलराम पूर्णिमा और रक्षाबंधन का पर्व एक साथ मना...