नोएडा, अक्टूबर 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एटीएस डोल्से सोसाइटी में बदमाशों ने बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब एक करोड़ रुपये के गहने चोरी कर लिए। बदमाशों ने पहले फ्लैट में बैठकर शराब पी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक स्कूल टीचर अपर्णा झा ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ एटीएस डोल्से सोसाइटी के टावर नंबर पांच के फ्लैट नंबर 5042 में रहती हैं। उनके पिता हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड से सेवानिवृत्त हैं। परिवार के सभी सदस्य 17 अक्तूबर की रात फ्लैट पर ताला लगाकर अपने पैतृक गांव रतेठा बिहार गए थे। अर्पणा ने बताया कि वह 21 अक्तूबर की रात को फ्लैट पर पहुंचीं तो चोरी का पता चला। उन्होंने देखा कि अलमारियां खुली थीं और लॉकर टूटा था। जांच कर...