Noida News: बड़े भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने नीमका गांव में रविवार की देर रात बड़े भाई की हत्या करने के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीमका गांव निवासी भोले शंकर पुलिस चौकी के पास अपने खेत में एक दुकान का निर्माण करवा रहे थे। रविवार की रात दुकान में सो रहे भोले शंकर की फवाड़े से वारकर हत्या कर दी गई। उनके छोटे भाई देवेंद्र पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में देवेंद्र ने बताया कि बड़े भाई भोले शंकर से उसका जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया गया。 यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.