नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। बिजली का बकाया बिल जमा नहीं करने पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित विहान ग्रीन्स सोसाइटी का कनेक्शन काट दिया। इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सोसाइटी पर 4.87 लाख रुपये बकाया है। नवंबर 2025 से बकाए बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था। सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट का संचालन बंद हो गया है। इसको लेकर लोगों में बिल्डर प्रबंधन के प्रति रोष है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी बिल्डर प्रबंधन की ओर से बकाया बिल 4.87 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया। बीते 6 जुलाई को भी बिल्डर प्रबंधन को कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा गया था। बकाया बिल ...