नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने सामान पहुंचाने के बहाने रेकी कर बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले डिलिवरी ब्वॉय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के आभूषण, दो लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को मंगलवार को सेक्टर-41 में गेट नंबर-16 से आगे ई ब्लॉक पार्क के बाहर सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। वह मूलरूप से हरियाणा के पलवल जिले का रहने वाला है और वर्तमान में सदरपुर में किराये पर रह रहा था। करीब दो सप्ताह पहले अभिषेक ने सेक्टर-41 स्थित एक खाली मकान में चोरी की थी। वहां से नकदी और आभूषण चोरी किए थे। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बरामद आभूषणों में चांदी की दो जोड़ी पाजेब, दो चुटकी औ...