Noida News: बंदर ने बच्चे को काटकर घायल किया
नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सेक्टर पी-3 में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। सोमवार को घर के बाहर टहल रहे 11 वर्षीय बच्चे पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया। पैर पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पैर पर टांके लगाए गए। घटना के बाद से सेक्टर के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है। सेक्टर के महासचिव हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 11 वर्षीय जितेंद्र कुमार सोमवार को अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक पीछे से एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। बंदर ने बच्चे के पैर पर झपट्टा मारते हुए उसे काट लिया। बच्चे ने बंदर से बचने का प्रयास किया और शोर मचाया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर बंदर वहां से भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.