नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। दीवाली के अवसर पर बंगाली समाज के लोगों ने सोमवार को शहर में श्यामा पूजा का पर्व मनाया। विभिन्न सेक्टरों में बने पूजा पंडालों में मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद अलग-अलग समितियों द्वारा मां काली की प्रतिमाओं का विभिन्न घाटों पर विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने मां को विदाई देकर अगले वर्ष फिर आने की कामना की। सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी, सेक्टर-34 की बंगीय समिति, सेक्टर-55 की नवोदया समिति, सेक्टर-61 की बलाका समिति, सेक्टर-62 की सर्बोजनिन पूजा समिति, सेक्टर-76 की ऐक्यतन और सेक्टर-120 की पुर्बाह्नों बंगाली सांस्कृतिक समिति सहित कई समितियों ने पूजा का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो में धूमधाम से मनी काली पूजा, मंदिरों और पंडालों में उमड़े श्रद्धालु पं...