Noida News: फ्लैट की रसोई में आग लगने पर बचाव उपकरण नहीं चले
नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित कासा वुडस्टॉक सोसाइटी के एक फ्लैट की रसोई में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने के लिए कॉरिडोर में लगे फायर पाइप का इस्तेमाल किया गया, लेकिन उसमें पानी नहीं आया। इसके बाद लोगों ने बाल्टियों और बाथरूम से पाइप जोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फ्लैट मालिक पूनम शर्मा ने बताया कि कासा वुडस्टॉक सोसाइटी के टावर सी में उनका फ्लैट है, जिसका नंबर-2005 है। इस फ्लैट में फिलहाल कोई नहीं रहता है। वह स्वयं अपने परिवार के साथ महागुन मायवुड्स सोसाइटी में रहती हैं। बताया कि जिस फ्लैट में आग लगी, उसे बेचने के लिए उन्होंने उसकी चाबी एक ब्रोकर को दे रखी थी। रविवार सुबह कुछ लोगों ने उनके फ्लैट से धुआं निकलता देखा। इसकी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.