नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-पाई 1 और दो स्थित व्हाइट हाउस अपार्टमेंट्स में एक ही फ्लैट की कई बार बिक्री कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिल्डर कंपनी वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन (बीईएफ) के सीईओ, सीएफओ और प्रोजेक्ट मैनेजर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। व्हाइट हाउस अपार्टमेंट्स निवासी रवींद्र यादव ने बताया कि उन्होंने उक्त फ्लैट 65 लाख रुपये में खरीदा था। वह 22 जून 2018 से पूरे परिवार सहित इसी फ्लैट में रह रहे हैं। उनके पास आवंटन पत्र, बिल्डर द्वारा जारी भुगतान रसीदें, बैंक की स्वीकृति और सोसाइटी सदस्यता से जुड़े सभी दस्तावेज हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचकर 19 करोड़ का फर्जीवाड़ा 12 मार्च 2026 को ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी-1) दिल्ली के आदेश...