Noida News: फ्रेंचाइजी दिलाने और ट्रेडिंग के बहाने दो लोगों से 29 लाख की ठगी
नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने दो लोगों से 29 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। एक मामले में आइसक्रीम फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर 15.74 लाख रुपये ऐंठे गए, जबकि दूसरे मामले में ट्रेडिंग के बहाने 13.50 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब मामले में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन निवासी सुशीला पोद्दार ने पुलिस को बताया कि उनसे नेचुरल आइसक्रीम की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 15.74 लाख रुपये की ठगी की गई। ठगों ने ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया था और खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए ग्रेटर नोएडा के अल्फा-दो क्षेत्र में फ्रेंचाइजी देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अलग-अलग समय पर आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए रकम जमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.