नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बीटा दो कोतवाली पुलिस ने फैक्टरी व बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया काफी सामान बरामद किया है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान उस्मान और सोनू के रूप में हुई है। दोनों सम्भल के रहने वाले है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उस्मान व सोनू शातिर किस्म के चोर हैं, जो ऑटो से रेकी कर बन्द पडे मकानों और फैक्टरी से सामान चोरी की घटना कारित करते थे। चोरी किए गए सामान को बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे। इन दोनों ने 29 जुलाई को साईट-4 स्थित एक फैक्टरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से फैक्टरी से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। पुलिस इनके अन्य अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हिं...