नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित मोदी मॉल में मंगलवार रात परिवार संग फिल्म देखने गई युवती से पिछली सीट पर बैठे युवकों ने अभद्रता की। युवती ने फिल्म के दौरान गाली-गलौज करने का विरोध किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-45 निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म देखने गई थीं। फिल्म रात 11:25 बजे शुरू हुई। इसके 15 मिनट बाद ही पीछे की सीट पर बैठे कुछ लड़कों ने शोर और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उन्हें जब ऐसा करने से मना किया तो वे नहीं माने और शोर करना जारी रखा। यही नहीं, आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उनकी दोस्त के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। इसको लेकर उनसे बहस शुरू ह...