नोएडा, अक्टूबर 19 -- छलेरा गांव में युवती का शव मिला Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। छलेरा गांव में प्रेमी के कमरे के बाथरूम में 22 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात पीआरवी के माध्यम से सेक्टर- 39 थानाक्षेत्र में युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के दूसरे तल पर बने कमरे के बाथरूम में युवती अंजलि का शव टोंटी से चुन्नी बांधकर लटका हुआ था। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मकान मालिक ने बताया कि कमरे में राहुल वर्मा करीब एक साल से किराये पर रह रहा था। वह मूलरूप से अलीगढ़ जिले के चपोटी का रहने वाला है और सेक्टर-132 स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम ...