नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा दिया और उससे 3.70 लाख रुपये ठग लिए। वह कर्ज के बोझ तले दबी युवती को परेशान करने लगा। युवती ने सोमवार शाम मामूरा गांव में फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के भाई ने फेज-3 थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी इंदरप्रीत सिंह कपूर ने पुलिस को बताया कि बहन सिमरनजीत कौर कपूर नोएडा के मामूरा गांव में किराये के कमरे में रहती थी। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वह रोजाना मां से फोन पर बात करती थी। सोमवार शाम करीब सात बजे मां ने फोन पर बताया कि सिमरनजीत कौर फोन नहीं उठा रही। वह उसे देखने के लिए रात करीब 12 बजे मामूरा गांव पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो सिमरनजीत कौर दुपट्टे के ...