नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के बिसरख जलालपुर गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित क्षेत्र की जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की तरफ से बिसरख कोतवाली में पांच कॉलोनाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक का आरोप है कि बिसरख जलालपुर गांव के खसरा नंबर-666 में कुछ कॉलोनाइजर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इस जमीन पर आरोपियों ने चारदीवारी कर प्लॉटिंग शुरू कर दी। प्राधिकरण की टीम ने निर्माण कार्य रुकवाया था, लेकिन टीम के लौटने के बाद अगले ही दिन दोबारा निर्माण शुरू हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिसरख जलालपुर के रहने वाले अरविंद, मोहित, अजय भाटी, संजय और राहुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्राधिकरण का आरोप है कि य...