नोएडा, सितम्बर 14 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में शहर की ममता यादव रानी ने रजत पदक अपने नाम किया। सोमवार को गाजियाबाद में समाप्त हुई प्रतियोगिता में उन्होंने मिश्रित युगल वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। शहर की यह मास्टर बैडमिंटन खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी हैं। ममता यादव रानी ने 60 से अधिक आयुवर्ग की मिश्रित युगल स्पर्धा में मृदुल बत्रा के साथ खेलते हुए फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक झटका। वहीं एकल वर्ग में उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहला सेट जीतने के बावजूद ममता हार गईं। पहला सेट 21-14 से जीती। इसके बाद 18-...