Noida News: प्रदूषण से मामूली राहत
नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा-ग्रेनो की हवा में शनिवार को मामूली सुधार हुआ। नोएडा का एक्यूआई 297 और ग्रेटर नोएडा का 281 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले क्रमश: छह और 16 अंक कम है। वहीं, तुस्याना में कूड़े में आग लगने से कई घंटे धुआं छाया रहा। जिले में दीवाली के बाद से हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। ऐसे में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ग्रैप-3 के नियम तक लागू हैं, लेकिन उनका सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। शहर की शायद ही कोई सड़क हो, जिस पर धूल नहीं उड़ रही। वहीं, त्योहरों के चलते सड़कों पर यातायात का दबाव भी अत्याधिक बढ़ गया है। ऐसे में हाइवे और एक्सप्रेसवे से सटे इलाकों में हवा गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी तक में पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- Hapur News: दीवाली: रेड जोन में पहुंचा हापुड़, 310 एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.