नोएडा, अगस्त 21 -- Noida News: नोएडा। गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से ज्यादा पुराने 15 पेट्रोल वाहनों (टैक्सी, बाइक और निजी कार) को जब्त किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि टैक्सी, मोटरसाइकिल और निजी कारों को जब्त करके सेक्टर-62 स्थित डी पार्क और अलग-अलग थानों में रखा गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 10 वर्ष से पुराने डीजल वाहन और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहन प्रतिबंधित हैं। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए यह पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पुराने वाहनों के सड़कों पर चलने से पर्यावरण को भारी नुकसान होता है। गाड़ी बार-बार खराब होने से दुर्घटना का खतरा रहता है, और ...