नोएडा, जुलाई 26 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने सेलेब्रिटी कोलैबोरेशन के नाम पर 10.53 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। मैसर्स वैदान ज्वैलर्स की मार्केटिंग हेड चांदनी त्रिपाठी ने एयूओआर स्टूडियो की प्रोपराइटर सौन्या गर्ग पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जुलाई-अगस्त 2025 के दौरान सौन्या गर्ग ने खुद को डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ बताते हुए संपर्क किया। उसने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा सहित कई सेलेब्रिटीज से ज्वेलरी का प्रमोशन कराने का भरोसा दिलाया। इस पर 28 जुलाई और चार नवंबर 2025 को दो किस्तों में कुल 10.53 लाख रुपये लिए गए। आरोप है कि इसके अलावा कीमती आभूषण भी गिरवी रखवाए गए।पीड़िता का कहना है कि रकम लेने के बाद न तो किसी सेलेब्रिटी के साथ प्रमोशन कर...