नोएडा, अक्टूबर 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल में आयोजित पैसिफिक स्पोर्ट्स लीग (पीएसएल)-2026 का समापन खेल प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 50 से अधिक स्कूलों के 900 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच खेलों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शतरंज, बैडमिंटन, फुटबाल, बास्केटबाल और योग को शामिल किया गया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मेजबान पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फुटबाल में अंडर-9, अंडर-11 और अंडर-13 वर्गों में ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा स्कूल की टीम ने...