नोएडा, अगस्त 5 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल झपट लिया। थाने में दी शिकायत में हाजीपुर निवासी जाफर हुसैन ने बताया कि बीते माह 16 जुलाई को रात साढ़े दस बजे के करीब वह हाजीपुर के गली नंबर पांच में बात करते हुए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...