नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-62 स्थित निजी कंपनी ने अपने दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय डाटा चोरी कर उसका दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कंपनी प्रबंधन ने कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-58 थाने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर-62 में एसजी पावर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस नाम की कंपनी है। कंपनी के अध्यक्ष अंकुश शुक्ला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कंपनी ने अप्रैल 2025 में कपिल मिश्रा को सेल्स विभाग में नियुक्त किया था। बाद में कपिल ने अपने भाई भुवनेश्वर मिश्रा को भी कंपनी में नौकरी दिलाई। कुछ समय बाद कंपनी को पता चला कि दोनों सगे भाई हैं, लेकिन उन्होंने यह जानकारी छिपाई थी। नौकरी के दौरान दोनों को कंपनी का क्लाइंट डाटाबेस, प्राइसिंग स्ट्रैटजी और अन्य गोपनीय व्यावसायिक जानकारी तक पहुंच मिली। आरोप है...