Noida News: पुलिस लाइन में नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन
नोएडा, अगस्त 29 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सुरजपुर स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन किया गया। पुलिस कमिश्नर द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। उनके दीर्घकालीन अनुभव, कार्यकुशलता एवं सेवा भावना पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को सम्मानजनक, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, पुलिस व्यवस्था, जनसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए उनके अनुभवों एवं सुझावों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.