Noida News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर
नोएडा, जुलाई 19 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रतन चौधरी को रविवार को सेक्टर-10 स्थित बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में वाहन और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया था। गिरोह में हरौला निवासी विशाल, गौतम चौधरी, रतन चौधरी और राजकमल महतो शामिल थे। सभी दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद 28 मार्च 2024 को चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। इसके बाद से रतन चौधरी फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में वह गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में किराये पर रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.