नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। एसीपी अरविंद कुमार के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने उन्हें सम्मानित किया और उनके सेवाकाल की सराहना की। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी नोएडा साद मियां खान, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेनो रवि शंकर निम, डीसीपी मुख्यालय शैव्या गोयल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...