नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में बुधवार की रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक युवक पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुर कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान में 40 वर्षीय इमरान परिवार के साथ रहता था। कस्बे के बाजार में बुधवार रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस की जांच में पता चला है कि पुरानी रंजि...