नोएडा, सितम्बर 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर अल्फा दो में अवैध रूप से चल रहे एक पीजी में दो सगी बहनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीजी मालकिन पर मारपीट करने का आरोप लगा है। एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बरेली की रहने वाली पलक चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी छोटी बहन निधि सेक्टर अल्फा दो में एक पीजी में रह रही थी। पीजी में आ रही समस्याओं को लेकर निधि ने मालकिन संध्या से इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- Noida News: जीबीयू के हॉस्टल में बीटेक छात्र से मारपीट शुक्रवार को पलक अपनी बहन निधि और भाई के साथ पीजी खाली करने के लिए मकान पर पहुंची थी। जब वह मकान खाली करने लगी तो पीजी मालकिन गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद उसने दोनों ...