नोएडा, जुलाई 19 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-66 स्थित मामूरा के एक पीजी में रहने वाले युवक के कमरे से चोर लैपटॉप, आईफोन, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गया। पीड़ित अंश वियोगी ने बताया कि वारदात के समय वह कमरे का गेट खुला छोड़कर सो रहे थे। सुबह उठने पर बैग गायब मिला। बैग में लैपटॉप, आईफोन, दो हजार रुपये, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया है। फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...