नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। लुहारली गांव में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। लुहारली गांव के प्रदीप कुमार और कुलदीप पड़ोसी हैं। बुधवार को दोनों के बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव शुरू हो गया। प्रदीप, कुलदीप और अंकुर को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...