Noida News: पानी की गुणवत्ता जांचने की मांग
नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। लोगों ने नोएडा में भूजल और पीने के पानी में हेवी मेटल की जांच की मांग प्राधिकरण से की है। जिले के अन्य क्षेत्र में पानी में नाइट्रेट और अन्य हेवी मेटल की मात्रा ज्यादा पाई गई है। इसमें से कई जगह पानी के नमूने 150 से 200 फिट में लिए गए हैं। सेक्टर-77 प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में रहने वाले अमित गुप्ता ने बताया कि सीजीडब्लूबीडी ने आरटीआई के जबाव में पानी में नाइट्रेट और अन्य हेवी मेटल की ज्यादा मात्रा आने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया कि नोएडा में पानी की सप्लाई के लिए भूजल का इस्तेमाल गंगा वाटर के साथ किया जाता है। ऐसे में नोएडा शहर में विभिन्न स्थानों पर भूजल में हेवी मेटल पेस्टिसाइड और केमिकल की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि लोग अलर्ट रह सकें। उन्होंने बताया कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.