नोएडा, अक्टूबर 15 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया। इसमें करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के खतरों और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनिति और अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: लाइव क्लास में ऑनलाइन ठगी से ...