नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी के पांच औद्योगिक पार्कों में 92 इकाइयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, इन्हें यीडा ने कंपलीशन सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया। वहीं, नक्शा पास होने के बाद करीब 200 से ज्यादा इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि शहर में मेडिकल डिवाइस पार्क, हस्तशिल्प, टॉय, अपैरल व एमएसएमई पार्क विकसित किए जा रहे हैं। यह पांचों पार्क सेक्टर-28, 29 व 33 में कुल 1036 एकड़ में विकसित हो रहे हैं, इनमें कुल 1236 भूखंड हैं, जिनमें से कुल 1122 भूखंड का आवंटन भी हो चुका है। हालांकि सभी पार्क में सिर्फ 771 भूखंडों की ही रजिस्ट्री हो पाई है, जबकि 114 भूखंड ऐसे हैं, जो जमीन के अभाव में खाली पड़े हैं। अबतक 18 प्रतिशत यानी कुल 206 भूखंडों...