Noida News: पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कराएं नंबर
नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: .नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफवाई के पहली और दूसरी बार की नीलामी के बाद बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों को वाहन मालिक पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकते हैं। परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नंबरों को बुक किया जा सकता है। इसमें जो व्यक्ति नंबर को पहले बुक कर लेगा, उसके वाहन के लिए नंबर को पंजीकृत कर दिया जाएगा। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.